logo

Ranchi : दुष्कर्म पीड़िता 6 माह की  गर्भवती, भाजपा नेत्री आरती कुजूर ने की  नाबालिग  की सुरक्षा की मांग

arti.jpg

रांची: 

नगड़ी थाना क्षेत्र में लगभग 6 माह पहले एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटमा को अंजाम दिया गया था, उस वक्त बच्ची ने समाज के डर से मुंह बंद कर लिया और किसी से कुछ नहीं कहा। लेकिन अब मालूम चल रहा है कि बच्ची 6 माह की गर्भवती है।  बताया जाता है कि दुष्कर्म का आरोपी बच्ची का पड़ोसी ही है। समाज के डर से पीड़िता ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास भी किया है।


भाजपा नेत्री पहुंची मिलने 
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने बच्ची के लिए न्याय मांगा है। उन्होंने जिला प्रशासन पीड़िता को सुरक्षा दिलवाने की मांग भी की है साथ ही  दुष्कर्म के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। ग ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं। 


ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी
बताया जा रहा है कि बच्ची ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने मुंह दबाकर उसे अपने घर में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की को धमकी दी कि अगर किसी को  घटना की जानकारी दी तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। इसलिए नाबालिग खुद ही सबकुछ सहती रही। आरती कुजूर ने कहा कि जब बच्ची को अपने शरीर में परिवर्तन होता दिखा, तो उसने किसी प्रकार की बीमारी की आशंका को देखते हुए अपने परिजनों को जानकारी दी। तब पता चला कि उसके गर्भ में 6 माह का शिशु है। इसके बाद बच्ची ने खुद को खत्म करने का प्रयास किया। बच्ची की स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। 


बाल कल्याण समिति को जानकारी दी गई 
आरती कुजूर ने बताया कि रांची बाल कल्याण समिति को भी घटना की जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म की शिकार बच्ची का बयान और उसकी मेडिकल जांच के साथ ही उसकी सुरक्षा भी बहुत मायने रखती है। बच्ची की मानसिक स्थिति देखते हुए उसे उचित काउंसलिंग भी आवश्यक है। उन्होंने सरकार से उक्त बच्ची को सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के साथ ही दुष्कर्म के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।