logo

डोरंडा कॉलेज बीएससी IT के 50% बच्चे एक अंक से फेल, ABVP ने परिणाम में त्रुटि को लेकर सौंपा ज्ञापन

doranda_college.jpg

द फॉलोअप डेस्क

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर के द्वारा रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा गया। दरअसल डोरंडा महाविद्यालय में बीएससी आईटी सेमेस्टर 4 परीक्षा परिणाम में लगभग 50% विद्यार्थियों को एक नंबर से फेल कर दिया गया और इसी विषय को लेकर छात्रों के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही साथ स्नातक सेमेस्टर 4 का परीक्षा परिणाम घोषित करना एवं विलंब से चल रहे सत्र को नियमित करना के संबंध में परीक्षा नियंत्रक रांची विश्वविद्यालय को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदेश मीडिया संयोजक गुड्डू राय ने कहा कि इस प्रकार की त्रुटि विश्वविद्यालय प्रशासन अगर करती है तो यह विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ प्रतीत होता है। शीघ्र अति शीघ्र ऐसे त्रुटि का सुधार कर विश्वविद्यालय प्रशासन अभिलंब संशोधित परीक्षाफल घोषित करें। साथ ही साथ सत्र 22-26 के विद्यार्थियों को परीक्षा का समय देकर उनके सत्र को नियमित किया जाए, ताकि उन्हें आने वाले समय में दाखिला लेने में कोई परेशानी ना हो। 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand latest update jharkhand khabar doranda college doranda college news ABVP news ABVP ranchi