logo

देवघर : नहाने के दौरान 5 युवक डैम में डूबे, 2 की मौत ..1 लापता

sikatia.jpg

देवघर 

चितरा थाना क्षेत्र स्थित सिकटिया डैम में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह पांच लड़के नहाने डैम गए थे। इसी क्रम वो गहरे पानी में चले गए। जिन दो युवकों की मौत हुई है उनकी पहचान दुमका जिले के जरमुंडी के सहारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों के नाम उज्ज्वल कुमार और रजनीश कुमार हैं। मृतक युवकों को तैरना नहीं आता था। 5 में से दो तैर कर बाहर आ गए हैं। एक युवक की तलाश जारी है। 


पुलिस की टीम जांच में जुटी 
ये सभी युवक चितरा में चल रहे यज्ञ में शामिल होने आए हुए थे। इसलिए सभी नहाने गये थे, किसी को डैम की गहराई का अंदाजा नहीं था। पानी का बहाव तेज थे। बाहर आए दो युवक ने मामले की जानकारी लोगों को दी। घटना की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से दो युवकों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। एक की तलाश हो रही। परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।