logo

"द पाठशाला" के 411 छात्रों को जेईई मेन 2023 में मिली सफलता, सन्नी कुमार बने टॉपर

980.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जेईई मेन 2023 के घोषित परिणाम में "द पाठशाला" के 411 छात्रों ने बाजी मारी है। 99.67 परसेंटाइल प्राप्त कर सन्नी कुमार द पाठशाला" के टॉपर बने हैं। उनके अलावा आदित्य अशोक (99.42) प्रतिशत, अक्षत कुमार (99.43), अतुल (99.4285), सिद्धार्थ (93.33), प्रसून (99.28), सार्थक (98.37), तनीष्क बोस (98.36), अनुराग विशाल (97.75) और कुमार हर्ष ने (97.50) प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान का मान बढ़ाया है। संस्थान के निर्देशन ने बताया कि कुल 57 छात्रों ने 97 परसेंटाइल के ऊपर प्राप्त किया है जो कि ऐतिहासिक सफलता है। 13 छात्रों ने 99 प्रतिशत के ऊपर और 25 छात्रों ने 98 प्रतिशत के ऊपर अंक लाकर सफलता हासिल की। सभी सफल बच्चों नें इसका श्रेय द् पाठशाला" के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को और स्टडी मटैरियल को दिया है। वहीं, "पाठशाला" के शिक्षकों ने सभी सफल छात्रों को इस अभूतपूर्व सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए बहुत बधाई देते हुए जेईई एडवांस में बेहतर परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT