द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सरकार ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों और झारखंड प्रशासनिक सेवा के 64 एसडीएम रैंक के पदाधिकारियों को एडीएम रैंक में प्रोन्नति दी है। गुरुवार शाम को कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना कर दी। जिन चार आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गई है उसमें श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग में कार्यरत विशेष सचिव कमलेश्वर प्रसाद सिंह को झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं, झारखंड लोक सेवा आयोग के सचिव नेसार अहमद को बागवानी निदेशक बनाया गया है। झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार रांची क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक अजय कुमार सिंह को पशुपालन निदेशक जबकि, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में कार्यरत चंदन कुमार को कृषि निदेशक के पद पर ट्रांसफर किया गया है। वहीं, झारखंड प्रशासनिक सेवा के जिन 64 पदाधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है उनमें रांची के एलआरडीसी राजीव सिंह व रांची नगर निगम के उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार भी शामिल हैं। इन पदाधिकारियों को अपर समहर्ता व समकक्ष कोटि पर प्रोन्नति देते हुए वर्तमान स्थान पर ही पदास्थापित किया गया है। देखें पूरी सूची…
आईएएस पदाधिकारियों के ट्रांसफर की सूची
झाप्रसे के पदाधिकारियों के ट्रांसफर की सूची
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT