logo

JSSC : 3000 विशेष आचार्य और जेलों में 47 पारा मेडिकल स्टाफों की होगी नियुक्ति

JSSC116.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर सरकार की सक्रियता बढ़ गयी है। जेएसएससी और जेपीएससी लगातार विभिन्न तरह के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकालने में जुटा है। इसी बीच जेएसएससी को फिर विशेष आचार्य और विभिन्न काराओं में पारा मेडिकल स्टाफों की नियुक्ति के लिए अधियाचना भेजी गयी है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा विशेष आचार्य के लगभग तीन हजार पदों पर नियुक्ति के लिए जेएसएससी को अधियाचना भेजी गयी है। इनमें लगभग 2300 पद कक्षा छह से आठ और शेष एक से पांच के लिए है। विशेष आचार्यों की नियुक्ति वर्ग एक से पांच और छह से आठ तक के छात्रों के अध्यापन के लिए किया जाएगा।


इधर राज्य के काराओं में संचालित अस्पतालों में भी पारा मेडिकल स्टाफ की कमी को देखते हुए 47 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए जेएसएससी को अधियाचना भेजी गयी है। यहां मालूम हो कि रांची, हजारीबाग, दुमका, पलामू सहित राज्य के लगभग सभी काराओं में पारा मेडिकल स्टाफ की भारी कमी है। इस कारण कारा के अंदर रह रहे बंदियों को इलाज कराने में भारी परेशानी होती है। उन्हें इलाज के लिए राज्य के मेडिकल कॉलेजों या सदर अस्पतालों में भेजना पड़ता है। वैसे काराओं के अंदर संचालित अस्पतालों में चिकित्सकों की भी भारी कमी है। प्रतिनियुक्ति पर चिकित्सकों की नियुक्ति कर अस्पताल को संचालित किया जा रहा है। कैदियों का किसी प्रकार इलाज किया जा रहा है।

Tags - Jharkhand: 2300 special professor posts will be filled a requisition has been sent to the JSSC and paramedical staff will also be appointed in prisons.