द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ में एक करोड़ इनामी नक्सली को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एक करोड़ इनामी सेंट्रल कमिटी सदस्य सहदेव सोरेन सहित तीन नक्सलियों को मार गिराया गया है। मिली सूचना के अनुसार पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ जिले के गोरहर पाँति पीरी जंगल में पुलिस हुई है। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जिन नक्सलियों को मार गिराया गया है उन लोगों ने बड़े-बड़े घटनाओं का अंजाम दिया था। एक बार 137 रायफल लूट के चले गए थे तो वही बिहार में एक बार 10 सिपाहियों को मारा था। वहीं झारखंड के विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी के पुत्र के मौत में भी इन्हीं लोगों का हाथ था।

सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश 1 करोड़ का इनामी, विष्णुगढ़ का रहने वाला, कई बड़ी घटनाओं का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है कि । वहीं रघुनाथ हेंब्रम 25 लाख का इनामी, झारखंड बिहार ज़ोन का इंचार्ज और नक्सलियों का केंद्रीय सदस्य है। और नक्सली बिरसेल गंझू उर्फ रामखेलावन 10 लाख का इनामी, रीजनल कमांडर, विष्णुगढ़ निवासी, कई बड़ी वारदातों का आरोपी है ।
जानकारी मिली है कि हजारीबाग एसपी अंजनी अनजन के नेतृत्व में कोबरा बटालियन और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किये गए हैं, जिनमें AK-47, इंसास राइफल, डेटोनेटर और कारतूस शामिल हैं।
हालांकि अभी भी गोरहर के जंगलों में कॉम्बिंग ऑपरेशन और सर्च अभियान जारी है। पुलिस की आशंका है कि कई घायल नक्सली अब भी जंगल में छिपे हो सकते हैं।
बरामद सामान
पुलिस ने मौके से तीन एके-47 रायफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। इसे हजारीबाग पुलिस और झारखंड पुलिस की अब तक की बड़ी उपलब्धियों में गिना जा रहा है।
1. AK-47 (मैगजीन लगा हुमा) रायवाल - 03 पीस
2) AK-47 का जिंदा राउण्ड - 63 पीस
3) भरा हुआ मैगजीन - 6 पीस
4) मैगजीन पाउच - 3 पील
5) सैमसंग गैलेक्सी का टैव । पीन
6) पेन ड्राइव - के पीम
4) माइको डव चीप - 2 पीस
8) (SSD, पावट) - 1 पीस
१.) 200 का नोट - 17 चीन
10) 100 का नोट - 19 पीस
4) माओवादी का पर्चा - 4 पीस
12) ग्रेनेड का स्पीलीन्टर, सौंग, लीवर
13) Syrinch/Injection - 6 पीस