logo

हादसा : रांची में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, इलेक्शन ड्यूटी से लौट रहे थे सभी

autokkk.jpg

रांचीः 

बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत मक्का मुख्य सड़क के पास सड़क मंगलवार की देर रात सड़क हादसा हुआ जिसमें 3 लोगों की जान चली गयी। बताया जा रहा है कि भारी बारिश कारण बोलेरो अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई जिससे यह हादसा हुआ। बोलेरो में 4 लोग सवार थे। बता दें कि की बोलेरो में सवार सभी लोग इलेक्शन ड्यूटी से लौट रहे थे उस समय बारिश हो रही थी।बारिश की वजह से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया


घायल का इलाज जारी 
घटनास्थल पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो लोग सीसीएल कर्मचारी थे। हादसे की जानकारी मिलते ही बुढ़मू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतकों और घायल शख्स को थाना लेकर आई। घायल शख्स ने घटना के बारे में पूरी जानकारी दी.पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. जानकारी मिलने पर परिजन बुढ़मू थाना पहुंचे। पुलिस फिलहाल कार्रवाई में जुटी है. मरने वालों के नाम परमीत मुंडा और सावना उरांव हैं। घायल शख्स का इलाज चल रहा है।