logo

गृहप्रवेश पूजा का भोज खाकर बीमार पड़े 200 लोग, उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

गृहप्रवेश पूजा का भोज खाकर बीमार पड़े 200 लोग, उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Jharkhand News: पलामू जिले के नौडीहा बाजार स्थित जमुना खरडीहा गांव में गृहप्रवेश का भोज खाने के बाद 200 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। रविवार को अचानक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी। उल्टी और दस्त की शिकायत पर सबसे पहले 19 लोगों को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकांश लोग स्थानीय स्तर पर अपना-अपना इलाज करवा रहे हैं। बताया जाता है कि जमुना खरडीहा गांव निवासी विमलेश यादव के नवनिर्मित मकान में गृहप्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें ग्रामीणों को दावत खिलाई गई। शनिवार को भोजन करने के बाद कुछ लोगों की तबीयत खराब हुई, लेकिन हालत नहीं बिगड़ी थी।

हालांकि, रविवार को तड़के दर्जनों लोगों ने उल्टी-दस्त, पेट दर्द की शिकायत की। इनमें गंभीर रूप से बीमार लोगों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया। 

फूड-पॉइजनिंग की आशंका जताई गई
बताया जाता है कि 19 लोगों की स्थिति गंभीर थी, इसलिए उनको छतरपुर अनुमंलीय अस्पताल मे  भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि दावत में लोगों को पूरी, सब्जी और बुंदिया समेत अन्य व्यंजन परोसे गए थे। आशंका जताई जा रही है कि भोजन दूषित होने की वजह से ग्रामीणों को फूड-पॉइजनिंग हुई होगी। पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि फूडज पॉइजनिंग से प्रभावित कुल 19 लोगों को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी बीमार लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।

 

प्रशासनिक टीम ने गांव जाकर की जांच
नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि विमलेश यादव के घर पर गृहप्रवेश की दावत थी।  समारोह में  भोजन करने के पश्चात दर्जनों ग्रामीणों  की तबीयत बिगड़ गई। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जरूरी छानबीन किया। फिलहाल बीमार लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

Tags - Jharkhand NewsPalamu NewsCrime NewsFood Poisoning