logo

सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत, परिजनों के चित्कार से माहौल हुआ गमगीन

accident_new.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो के पास बीती रात एक सड़क दुर्घटना हो गई। इस घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान कांटीदिघी गांव के 35 वर्षीय मिथिलेश कुमार राय और गादिदिघी गांव के टोला मंझलाडीह निवासी 55 वर्षीय राजकुमार राय के रूप में हुई है।
हालांकि घटना कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक मिथिलेश बाइक से जा रहा था। वहीं राजकुमार राय पैदल जा रहा था। इसी क्रम में चतरो हटिया मोड़ के समीप घटना हुई। दोनों बेहोशी हालत में सड़क के किनारे पड़े हुए थे। इधर घटना की सूचना पर पहुंचे दोनों के परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद परिजनों चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा। इधर घटना की सूचना पर देवरी थाना के सब इंस्पेक्टर रामपुकार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar giridih news giridih khabar road accident news