logo

चमोली में करंट लगने से 15 लोगों की मौत, सीएम ने हादसे पर मजिस्ट्रियल जांच का दिया आदेश 

chamboli.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हुआ है। यहां करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 21 से अधिक लोग घायल हैं। घटना को लेकर चमोली के एसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया कि यहां ट्रांसफार्मर फटने से यह घटना हुई है। जिसमें कई लोगों की मौत हुई। इस हादसे में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर 5 होमगार्ड की भी मौत हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

 


सीएम ने मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया
इस हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि चमोली में करंट लगने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं।

स्थानीय लोगों ने निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

इस हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग ने इस घटना का विरोध किया है। इसके साथ ही ऊर्जा निगम पर गुस्सा भी निकाला है। स्थानीय लोगों ने निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही प्रोजेक्ट का काम फिलहाल के लिए रोक दिया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N