logo

रांची से 13 साल का बच्चा लापता, 16 जुलाई को रात को घर से निकला था; मिलने पर इस नंबर पर दे सूचना

missing_child.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची के रिंग रोड के नेवरी का रहने वाला एक बच्चा 16 जुलाई से लापता है। बच्चे की पहचान 13 वर्षीय मिथलेश कुमार के रूप में हुई है। मिथलेश कुमार के पिता 33 वर्षीय फुलचंद्र साव ने बताया कि मिथलेश कुमार 16 जुलाई की शाम करीब 7:38 बजे घर से साइकिल से निकला था, जिसके बाद से वह अभी तक घर नहीं आया है। फुलचंद्र साव ने मेसरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने बेटे मिथलेश कुमार की जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 9665095592 पर संपर्क करने का अनुरोध किया है। 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Ranchi News Ranchi Hindi News Ranchi Latest News Missing Child