logo

जमशेदपुर में महिला ने की आत्महत्या, लंबे समय से पति से चल रहा था विवाद 

HANG.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के विजया गार्डेन में शुक्रवार देर शाम एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान 47 वर्षीय प्रीति वर्मा के रूप में हुई है। मृतका के पति ब्रजेश वर्मा पेप्सी कंपनी में अधिकारी हैं। इधर, सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। 

पूछताछ में परिजनों ने बताया कि प्रीति और उनके पति ब्रजेश वर्मा के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में थी। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मायके पक्ष के आने के बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। घटना के बाद मोहल्ले में शोक का माहौल है।

घटना के संबंध में परिवार वालों के अनुसार, शुक्रवार की शाम प्रीति वर्मा अपने कमरे में थीं। कुछ देर बाद जब दरवाजा नहीं खुला, तो बेटे ने आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा तोड़कर भीतर जाने पर देखा गया कि प्रीति पंखे से फंदे के सहारे लटकी हुई थी। परिजन तुरंत उन्हें फंदे से उतारकर टीएमएच ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


 

Tags - Jharkhand News Jamshedpur News Jamshedpur Hindi News Jamshedpur Latest News Jamshedpur Crime News