रांची (नामकुम)
नामकुम थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर घर से अचानक गायब हो गई। महिला जाते-जाते घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी भी साथ ले गई। पति इसकी लिखित शिकायत नामकुम थाना में की है। इस बाबत, पीड़ित पति ने बताया कि उसने 19 जुलाई को नामकुम थाना में इस मामले की लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे कई बार थाने के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है।
पति का आरोप है कि न सिर्फ उसका भावनात्मक नुकसान हुआ है, बल्कि आर्थिक रूप से भी उसे भारी क्षति उठानी पड़ी है। वह अब अपने बच्चों के साथ न्याय की गुहार लगा रहा है। फिलहाल महिला का कोई सुराग नहीं मिला है और मामला पुलिस कार्रवाई के इंतजार में है।
