logo

चाईबासा सुमित यादव हत्याकांड में दो गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में मारी थी गोली

TATA02020.jpg


चाईबासा

चाईबासा के न्यू कॉलोनी नीमडीह निवासी सुमित यादव की विगत 13 जुलाई को अपराधियों ने घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड का उद्वेदन चाईबासा पुलिस ने कर दिया है। साथ ही हत्याकांड में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस संबंध में रविवार को चाईबासा सदर एसडीपीओ बाहमन टूटीं ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि हत्याकांड में कुल पांच अपराधी शामिल थे। इनमें अभिजीत अधिकारी और सौरव राज उर्फ विक्टर को जेल भेजा गया है। अपराधियों ने पूर्व की आपसी रंजिश को लेकर सुमित यादव की हत्या कर दी थी। जल्द हत्याकांड में फरार तीन अन्य अपराधियों की गिरफप्तारी की जायेगी।

एसडीपीओ ने आगे बताया कि 13 जुलाई की रात्रि करीब 9.45 बजे न्यू कॉलोनी नीमडीह निवासी सुमित यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक दिशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें सदर थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी और सदर थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल थे। घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड में सम्मिलित पांचों अपराधकर्मियों पहचान की गयी। 

इसके बाद विशेष टीम ने छापेमारी कर 
दुम्बीसाईं यमुना में किराये के मकान में रह रहे छोटा नीमडीह निवासी अभिजीत अधिकारी और न्यू कॉलोनी टुंगरी के नियर नेहरू चौक निवासी सौरभ राज उर्फ विक्टर की गिरफ्तारी की। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कांड में शामिल होने की बात को स्वीकार किया है। जिनकी निशानदेही पर अभियुक्तों के द्वारा घटना के वक्त पहने गये मृतक के खून से सना टी-शर्ट को भी जब्त किया गया है। वहीं, सौरभ यादव की हत्या का मुख्य कारण पूर्व की रंजिश बताया गया है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest