द फॉलोअप डेस्क
झामूमो के हजारीबाग जिलाध्यक्ष शंभु लाल यादव पर गंभीर आरोप लगा है। इनपर एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और व्यवसाय के नाम पर 11 लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। जिसके बाद उन्हें मंगलवार को पद से निलंबित कर दिया गया। उनपर लगे आरोपों की जांच के लिए झामूमो केंद्रीय कमेटी ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। इसे लेकर पार्टी केंद्रीय महासचिव बिनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से इस आशय का पत्र जारी किया गया है। जांच दल में जेएमएम केंद्रीय कमेटी सह राज्य समन्वय समिति के सदस्य फागू बेसरा, केंद्रीय कमेटी सदस्य डॉ कमल नारायण सिंह तथा संजीव बेदिया शामिल हैं। जांच कमेटी को दस दिनों के अंदर केंद्रीय अध्यक्ष को जांच प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है। अब चलिए आपको पूरा मामले बताते हैं.....

पांच साल पहले हुई थी मुलाकात
दरअसल शंभु लाल यादव एक महिला ने आरोप लगाया है। पीड़िता ने विष्णुगढ़ थाना में दर्ज शिकायत में कहा है कि शंभु लाल यादव से करीब पांच साल पहले मुलाकात हुई थी। इसके बाद उसने नजदीकी बढ़ाई और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाया। बाद में पता चला कि शंभु लाल यादव पहले से ही शादीशुदा है। उनके तीन बच्चे भी हैं। पोल खुलने पर जब पीड़िता उनके घर पहुंची तो उनके साथ मारपीट की गई। इसको आधार बनाकर महिला ने झामुमो जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

शादी करने, पैसे ऐंठने और यौन शोषण का आरोप बेबुनियाद
मामले को लेकर झामुमो जिलाध्यक्ष शंभुलाल यादव ने कहा है कि वह महिला को पिछले एक-डेढ़ साल से जानते हैं। उनकी मुलाकात प्रोजेक्ट भवन, रांची में हुई थी। उसी दौरान महिला ने उनसे फोन नंबर ले लिया था। बाद में कई बार उनसे फोन पर भी बात हुई। लेकिन शादी करने, पैसे ऐंठने और यौन शोषण का आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला कुछ लोगों को लेकर उनके घर तक आ गई थी। वह उन्हें फंसाना चाह रही है। शंभु लाल ने कहा कि महिला खुद उनसे 30 लाख रुपए की मांग कर रही थी। शंभु लाल यादव के मुताबिक महिला सरकारी कृषि संस्थान में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। उनका एक बच्चा भी है जो लंदन में पढ़ता है। उसकी पढ़ाई के लिए महिला ने नोएडा स्थित फ्लैट को गिरवी रखा है। इसी को छुड़ाने के एवज में पैसे मांग रही थी। महिला के दबाव की वजह से उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया तो वह घर पर आ धमकी और उनकी पत्नी से मारपीट करने लगी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N