logo

रांची को जल्द मिलेगी फ्लैश चार्जिंग बस की सौगात, होंगी लग्जरी सुविधाएं 

FLASH_BUS.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
राजधानी रांची में जल्द ही आधुनिक फ्लैश चार्जिंग बस दौड़ती नजर आएगी। इसको लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने डीपीआर बनाने का निर्देश जारी कर दिया है। यह बस रांची से जमशेदपुर के बीच चलेगी और रांची शहर में भी इसका संचालन होगा। 

इस बस में 135 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे। दिव्यांगों के लिए भी इस बस में सीट आरक्षित रहेगी। चाय-कॉफी के लिए काउंटर की भी सुविधा होगी। इस बस की खासियत यह है कि सिर्फ 15 सेकेंड चार्ज होने के बाद यह 40 किलोमीटर तक चलेगी। वहीं इसका किराया डीजल बसों की तुलना में 35% कम होगा। बस का सफर विमान जैसे आरामदायक होगा और प्रदूषण भी कम होगा। इसकी जानकारी रक्षा मंत्री संजय सेठ ने दी है। उन्होंने बताया कि नागपुर के बाद रांची देश का दूसरा शहर होगा, जहां यह तकनीक शुरू की जा रही है। 


 

Tags - Jharkhand News Ranchi News Ranchi Hindi News Flash Charging Bus Union Road Transport Minister Nitin Gadkari Defense Minister Sanjay Seth