logo

रांची में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया पर सवाल, हाईकोर्ट में दाखिल हुई याचिका

HC211.jpg

रांची

राजधानी रांची में चल रही होमगार्ड बहाली को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका देवराज चातर की ओर से दायर की गई है, जिसमें रांची के उपायुक्त, होमगार्ड के डीजी, गृह सचिव, जिला समादेष्टा समेत कई अधिकारियों को पक्षकार बनाया गया है।
याचिका में मांग की गई है कि विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत जारी भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। साथ ही शहरी और ग्रामीण गृह रक्षकों के नव-नामांकन में 100 प्रतिशत स्थानीय निवासी होने की शर्त को रद्द करने की अपील की गई है।
इससे पहले झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने भी चाईबासा जिले में हो रही भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ याचिका दायर की थी।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest