logo

सीएम हेमंत सोरेन से PVNL सीईओ ने की मुलाकात, 800 मेगावाट यूनिट से व्यावसायिक उत्पादन की दी जानकारी 

cm001111.jpg

रांची 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड (PVNL) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अशोक कुमार सहगल ने वरीय अधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान PVNL के ह्यूमन रिसोर्स प्रमुख जेड रहमान, वरीय प्रबंधक पंकज कुमार सिंह और डीजीएम जे. महापात्र भी मौजूद रहे।
PVNL के सीईओ ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि 5 नवंबर 2025 से 800 मेगावाट क्षमता वाली एक यूनिट से बिजली का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो चुका है। उन्होंने इस यूनिट के समय पर चालू होने के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री द्वारा हर स्तर पर मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि इस यूनिट के शुरू होने से झारखंड बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड के भ्रमण का भी आमंत्रण दिया।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि राज्य की ऊर्जा जरूरतों को लंबे समय तक सुरक्षित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने PVNL के वरीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रभावी और ठोस पहल करें, ताकि स्थानीय युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest