logo

असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रदीप बालमुचू बने कांग्रेस के अतिरिक्त समन्वयक

5555555555555.jpg

रांची 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने आगामी असम विधानसभा चुनावों को देखते हुए पाँच नेताओं को अतिरिक्त समन्वयक नियुक्त किया है।
मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुजनी ने बताया कि मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने असम के मीडिया समन्वयक चरण सिंह सप्रा से परामर्श के बाद इन नामों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सभी अतिरिक्त समन्वयकों को अलग-अलग ज़ोन की ज़िम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिसका निर्धारण असम के मीडिया समन्वयक करेंगे।
नियुक्त अतिरिक्त समन्वयकों के नाम इस प्रकार हैं–
1.    प्रदीप बालमुचू (झारखंड)
2.    रोहन मित्रा
3.    अब्बास हफीज
4.    नीलाब शुक्ला
5.    हरमीत बवेजा
कांग्रेस पार्टी का मानना है कि इन समन्वयकों की नियुक्ति से असम विधानसभा चुनावों में संगठन और प्रचार कार्य को और अधिक मजबूती मिलेगी।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News