logo

झारखंड मंडप में लगा झारक्राफ्ट स्टॉल, लोगों को भा रहा ऑर्गेनिक सिल्क

a514.jpeg

द फॉलोअप डेस्क:

प्रकृति की बनायी गयी लगभग सभी वस्तुएं अनमोल और जीव हित में होती हैं। इसी लिये हम प्राकृतिक वस्तुओं द्वारा निर्मित वस्तुओं को अधिक प्राथमिकता देते हैं। व्यापार मेले के झारखंड मंडप में लगे झारक्राफ्ट स्टाल के ऑर्गेनिक सिल्क का आकर्षण लोगों को खूब भा रहा है। झारक्राफ्ट दुनिया में ऑर्गेनिक सिल्क उत्पादों का प्रमुख नाम है जो कि अपने उत्पादों को बनाने से लेकर रंगों तक किसी भी तरह के रसायन का उपयोग नहीं करता है। जिसमें कुकून से धागा और धागे से कपड़े तक के शक्ल की पूरी प्रक्रिया प्राकृतिक मानकों के साथ ही की जाती है।

 
इन चीजों से किया जाता है रंग का निर्माण
रंगों का निर्माण गेंदे के फूल, पलाश, चाय की पत्ती और दालचीनी जैसी चीजों से निकाल कर प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा कपड़ों पर की गयी छपाई भी झारखंड की परंपरा को प्रदर्शित करता है। इसमें क्षेत्रीय त्योहारों और अनुष्ठानों में प्रयोग की जाने वाली कलाकृतियाँ चित्रित की जाती हैं|  

इन चीजों से बनाई जाती हैं ऑर्गेनिक चीजें
झारक्राफ्ट के बारे में मैनेजर नीरज केशरी ने बताया कि झारक्राफ्ट झारखंड सरकार का उपक्रम है। जिसमें हम ऑर्गेनिक उत्पादों का उत्पादन करते हैं। इस वर्ष विश्व व्यापार मेले में हमने एरी सिल्क, तसर सिल्क,मलबरी सिल्क, कॉटन आदि की साड़ियां, दुपट्टा,चादर, शर्ट के कपडे और दुसरे निजी उपयोगी वस्तुओं की बिक्री कर रहे हैं। जिनका मूल्य 180  रुपये से ले कर 13 ,500 तक है। इस वर्ष हम मेले में 25 % तक की छूट भी ऑफर कर रहे हैं।