मेदिनीनगर
सदर थाना कांड संख्या 52/25 (दिनांक 30.05.2025, धारा 303(2) BNS) के अंतर्गत दर्ज चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। वादी राहुल कुमार (उम्र 30 वर्ष, पिता संजय महतो, निवासी पड़वा पूर्वी टोला, थाना पड़वा, जिला पलामू) ने 30 मई को आवेदन देकर बताया था कि दोपहर करीब 3:30 बजे सिंगरा खुर्द स्थित गुमटी के चबूतरे से उनके कपड़े के झोले में रखा सामान अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। चोरी गए सामान में 2 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और एक मोबाइल फोन शामिल थे।
अनुसंधान के दौरान 13 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सिंगरा खुर्द टाड़ीपर निवासी रमावती देवी (उम्र 50 वर्ष, पति संजय राम) के घर पर छापामारी की। पूछताछ में रमावती देवी ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि उसने चोरी किए गए जेवरात घर में बक्से में छिपा रखे हैं। तलाशी के दौरान झोला सहित सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल बरामद कर लिए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त
• रमावती देवी, उम्र लगभग 50 वर्ष, पति संजय राम, निवासी सिंगरा खुर्द टाड़ीपर, थाना सदर, जिला पलामू।
बरामद सामान
1. रियलमी कंपनी का मोबाइल – 01 पीस
2. सोने का मंटिका – 01 पीस
3. सोने का नथिया – 01 पीस
4. सोने का झुमका – 01 जोड़ा
5. चांदी का घुंघरू वाला पायल – 01 जोड़ा
6. चांदी का पंजा – 01 जोड़ा
7. चांदी का बिछिया – 01 जोड़ा
8. कपड़े का झोला – 01 पीस
छापामारी दल
• पु.अ.नि. लाल जी
• स.अ.नि. नबी अंसारी
• म.आरक्षी (105) सरोज कुमार एवं सशस्त्र बल
.jpg)