logo

झारखंडी क्षेत्रीय कलाकार सोसाइटी के कलाकारों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, बंधु तिर्की हुए शामिल 

bandhu1111.jpg

रांची
पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड के कलाकार प्रतिभा और मेरिट से भरे हैं। राज्य के सभी कलाकारों को ऊंचाई तक पहुंचाने और उनकी योग्यता को निखारने में वे हर संभव सहयोग करेंगे।
राजधानी रांची के होटल बीएनआर में आयोजित झारखंडी क्षेत्रीय कलाकार सोसाइटी के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंडी कलाकारों की कला, संस्कृति और पहचान को मजबूत मंच देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। कलाकारों को सम्मान के साथ राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि झारखंड की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य, संगीत और रंगकर्म को संरक्षित करने के लिए कलाकारों को एक मजबूत संगठन और बेहतर प्लेटफॉर्म की जरूरत है, जिसे यह सोसाइटी पूरा करेगी। साथ ही कलाकारों को आधुनिक तकनीक और नए प्रशिक्षण के जरिए स्वयं को अपग्रेड करने की भी आवश्यकता है। उन्होंने कलाकारों से आपसी एकता बनाए रखने की अपील की।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखंडी क्षेत्रीय कलाकार सोसाइटी के नवगठित प्रदेश, प्रमंडल एवं जिला कमेटियों के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराना था। सोसाइटी के अध्यक्ष पवन रॉय ने सबसे पहले शपथ ली, इसके बाद अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
बंधु तिर्की ने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि संगठन टीम भावना, एकजुटता और योजनाबद्ध तरीके से झारखंडी कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। इस भव्य कार्यक्रम में झारखंड के सभी जिलों से बड़ी संख्या में कलाकार शामिल हुए। उपस्थित कलाकारों ने संगठन से जुड़कर झारखंडी कला और संस्कृति को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest