हजारीबाग
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गांव में मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के अनुसार वह शनिवार दोपहर बकरी चराने गई थीं। शाम करीब पांच बजे लौटने पर उन्होंने गांव के प्रभु महतो उर्फ कैला महतो को घर के भीतर उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करते देखा। आरोप है कि आरोपित ने बच्ची के साथ मारपीट भी की, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, आरोपित को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया तथा पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
