logo

जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आज चीफ जस्टिस पद की लेंगे शपथ 

TRUMP21.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान अपने परिवार के साथ रांची पहुंच गये हैं। जस्टिस तरलोक सिंह आज झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ लेंगे। आज सुबह 10 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इनके साथ ही राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, न्यायाधीश, अधिवक्ता और गणमान्य लोग शामिल होंगे। 

बता दें कि वे कल ही अपने परिवार के साथ रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर मुख्य सचिव अलका तिवारी, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा एवं उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जस्टिस चौहान के परिवार के लगभग 50 से 60 सदस्य भी शामिल होंगे। उनके परिजन रांची पहुंच रहे हैं। मेहमानों के ठहरने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस और शहर के अलग-अलग होटलों में विशेष व्यवस्था की गई है। झारखंड हाईकोर्ट को जस्टिस चौहान के रूप में एक अनुभवी और सुलझे हुए न्यायाधीश मिले हैं। उनसे न्यायपालिका में पारदर्शिता और न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावशाली बनाए जाने की उम्मीद की जा रही है। उनके आने से राज्य में न्यायिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।


 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand High Court Chief Justice Justice Tarlok Singh Chauhan