logo

JJMP उग्रवादी कलेश्वर खेरवार गिरफ्तार, पुलिस और SSB की  संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

JJMP3.jpg

लोहरदगा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे नक्सल-विरोधी अभियान के तहत पुलिस और 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) को बड़ी उपलब्धि मिली है। संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात JJMP उग्रवादी कलेश्वर खेरवार को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, पेशरार थाना क्षेत्र के ब्रह्मण्डीहा गांव में छापेमारी कर कलेश्वर खेरवार (पिता – राजदेव खेरवार, निवासी – बुलबुलु, थाना पेशरार, जिला लोहरदगा) को उसके घर से पकड़ा गया।

गिरफ्तार उग्रवादी को 10 सितंबर 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसडीपीओ वेदांत शंकर ने बताया कि पूछताछ के दौरान संगठन के अन्य सक्रिय सदस्यों की जानकारी मिली है। इनकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान और तेज कर दिया गया है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News