logo

झारखंड बनेगा माइनिंग टूरिज्म का हब : भारत की पहली खनन पर्यटन परियोजना का MoU कल  

hs032032.jpg

रांची
झारखंड एक ऐतिहासिक पहल की ओर बढ़ रहा है, जहां पर्यटन और खनन के मेल से भारत की पहली माइनिंग टूरिज्म परियोजना की शुरुआत होने जा रही है। इस पहल के तहत झारखंड पर्यटन विकास निगम (JTDC) और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
यह विशेष समारोह सोमवार, 21 जुलाई 2025 को प्रोजेक्ट भवन, रांची के प्रथम तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सुबह 11:00 बजे आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर राज्य सरकार, JTDC और CCL के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। यह परियोजना न केवल झारखंड की खनिज विरासत को एक नया आयाम देगी, बल्कि राज्य को थीमैटिक और सतत पर्यटन के क्षेत्र में एक अग्रणी स्थान भी दिलाएगी।


इस ऐतिहासिक क्षण की मीडिया कवरेज और जनजागरूकता के लिए मंत्री कार्यालय ने पत्रकारों और मीडिया संस्थानों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। यह परियोजना झारखंड के खनन इतिहास को पर्यटन के माध्यम से वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest