रांची
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग में संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी ने कई नई नियुक्तियां की हैं। ये नियुक्तियां अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की सहमति तथा झारखंड प्रभारी जीनल एन. गाला के निर्देशानुसार की गई हैं।
अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने एक पत्र जारी कर प्रदेश संगठन के अंतरिम पदाधिकारियों एवं जिला प्रभारियों की सूची सार्वजनिक की है। प्रदेश संगठन महासचिव के पद पर मोहम्मद हसनैन आलम को, महासचिव सह प्रवक्ता के रूप में जैतुन कुमार जॉन को, तथा महासचिव सह कार्यालय प्रभारी के रूप में गुलाम रब्बानी को नियुक्त किया गया है।

जिलावार नियुक्त प्रभारी इस प्रकार हैं:
• रांची शहरी: मंजूर आलम, मोहम्मद जावेद इकबाल (सफदर)
• रांची ग्रामीण: गुलरेज़ अख्तर, गुलाम सरवर पिंकू
• खूंटी: जॉन दिलीप तिग्गा
• लोहरदगा: तौकीर अख्तर, शहनाज़ खातून
• सिमडेगा: कुमुदिनी प्रभावती, मोहम्मद असलम
• गुमला: तनवीर खान
• पलामू: अरसादुल कादरी, रौनक इकबाल
• गढ़वा: मोहम्मद सगीर अंसारी, हाजी सिकंदर अंसारी
• लातेहार: हसनैन जैदी, कैसर खान
• रामगढ़: अब्दुल बारिक अंसारी, कमरुल हसन
• हजारीबाग: मोहम्मद सलीम, गुलज़ार अंसारी
• चतरा: इम्तियाज अंसारी बाबर, तस्लीम अंसारी
• बोकारो: सतपाल सिंह, साने रहमत
• धनबाद: मुशर्रत जबी, सराफत अंसारी
• जामताड़ा: गुलाम मुस्तफा, अयूब अंसारी
• गिरिडीह: मोहम्मद जावेद अंसारी, एस.एम. अरफिन रिज़वी
• कोडरमा: अब्दुल करीम अंसारी, विकास जैन
• देवघर: सोहराब अंसारी
• साहेबगंज: महमूद अली
• पाकुड़: नूर मोहम्मद
• सरायकेला: फजल खान, गुरदीप सिंह
• पश्चिम सिंहभूम: तस्लीमा मलिक, रिज़वान खान
• पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर): खालिद खान, सरदार संतोष सिंह
• गोड्डा: नेसाब अहमद, मरगुब आलम
• दुमका: एस.एस. रिज़वी, रुस्तम अली

मंजूर अंसारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने यह भी अपेक्षा जताई कि सभी पदाधिकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, झारखंड प्रदेश प्रभारी राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं प्रभारी जीनल एन. गाला के नेतृत्व को मजबूत करते हुए संगठनात्मक कार्यों को प्राथमिकता देंगे। इसके साथ ही, विभाग में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है ताकि अल्पसंख्यक समुदाय के बीच कांग्रेस पार्टी की पकड़ और मज़बूत हो सके।
