logo

मंत्री इरफान अंसारी के जनता दरबार में सिल्ली से शिकायत, 43 लाख की एंबुलेंस हो गयी गायब

IRFAAN6.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में स्वास्थ्य, आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में झारखंड के अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।

सिल्ली से पहुंचे घनश्याम मुंडा ने मंत्री से शिकायत की कि राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने सिल्ली के लिए जो 43 लाख रुपये का एम्बुलेंस दिया था, वह अब तक लापता है। इस पर मंत्री ने अधिकारियों से इसकी जांच कर कार्रवाई करने को कहा। वहीं हलीमा परवीन और उनकी मां नजमा परवीन ने मंईयां सम्मान की राशि नहीं मिलने की शिकायत की। मंत्री ने तुरंत डीसी से इस मामले को सुलझाने का आग्रह किया। 

हजारीबाग से आए शंभू रविदास ने बताया कि उन्हें भूदान में मिली जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है और उनका बना हुआ घर भी तोड़ दिया गया। मंत्री ने इस पर भी डीसी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनता दरबार के दौरान स्वास्थ्य केंद्र निर्माण, राशन कार्ड, स्थानांतरण, जमीन विवाद, बिजली बिल में गड़बड़ी और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं सामने आई। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का गंभीरता से समाधान करें और लापरवाही न बरतें। 

 


 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Janata Darbar Minister Irfan Ansari