logo

झारखंड से जुड़े रहनेवाले नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को चंपाई सोरेन ने दी बधाई

champai44444444444444444444.jpg

रांची
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भारत के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर सी. पी. राधाकृष्णन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी प्रसन्नता की बात और क्या हो सकती है कि पहले महामहिम राष्ट्रपति और अब उपराष्ट्रपति के पद पर ऐसे व्यक्ति आसीन हुए हैं, जिनका झारखंड की माटी से गहरा नाता रहा है।
सोरेन ने कहा कि राधाकृष्णन झारखंड के राज्यपाल रह चुके हैं और यहां की संस्कृति एवं संवेदनाओं को करीब से समझते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका लंबा संसदीय अनुभव और संवेदनशील नेतृत्व राज्यसभा की गरिमा, मर्यादा और लोकतांत्रिक परंपराओं को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News