logo

गिरिडीह : ACB ने बेंगाबाद अंचल निरीक्षक को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते अरेस्ट किया  

arrest35.jpg

गिरिडीह

गिरिडीह जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धनबाद एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने बेंगाबाद अंचल के अंचल निरीक्षक सुरेंद्र यादव को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अंचल निरीक्षक को 6 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, अंचल निरीक्षक सुरेंद्र यादव पर सरकारी कार्य के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत के सत्यापन के बाद धनबाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और तय रकम लेते ही उसे मौके पर धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। एसीबी की इस कार्रवाई को सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest