रांची
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad-ABVP), रांची महानगर (Ranchi Mahanagar) के कार्यकर्ताओं ने आदिवासी नेत्री निशा भगत (Nisha Bhagat) से जुड़े प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने बताया कि राज्य की संस्कृति और सभ्यता (Culture and Heritage) के साथ-साथ धर्मांतरण (Religious Conversion) के मुद्दे पर आवाज उठाने के कारण निशा भगत को प्रताड़ना और सोशल मीडिया (Social Media) पर अभद्र टिप्पणियों (Objectionable Comments) का सामना करना पड़ा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच (Impartial Investigation) कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई (Action Against the Guilty) की मांग की।

अभद्र सामग्री प्रसारित करने वालों पर हो कार्रवाई
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति को निशाना बनाकर अभद्र सामग्री प्रसारित करना गंभीर मामला है और ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच हो तथा पूरे घटनाक्रम की सच्चाई जनता के सामने लाई जाए। आदिवासी समाज की अस्मिता, सम्मान और अधिकारों से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। किसी भी दोषी को कानून से ऊपर नहीं होना चाहिए और जांच पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिए। मौके पर अंकित राज, हर्षित पांडे, तेजस्वी यादव, श्रीमय कुमार, ओम कुमार, अंशुल कुमार, विशाल कुमार, नारायण तिवारी, प्रियरंजन दुबे, अंशु कुमार, आकाश कुमार, प्रशांत सिंह, विपुल साहू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

