logo

बाबा धाम जा रहे दोस्तों की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत 

BABA_DHAM.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल से मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे हुआ है। यह घटना नीमडीह थाना क्षेत्र के एनएच-32 पर पितकी गांव के पास सुबह करीब 5 बजे हुई। ओडिशा से बाबा बैद्यनाथ धाम जा रही एक कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कार चला रहे संजय मिहिर (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनके 3 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। नीमडीह और चांडिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को ग्रामीणों की मदद से ऑटो से चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, मृतक का शव एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

घटना में घायल संजीव साहू (38), रोहित मिहिर (45) और राजीव महाकुड (44)  सभी ओडिशा के बरगड़ जिले के बरबली थाना क्षेत्र के निवासी हैं। चारों दोस्त बाबा धाम दर्शन के लिए निकले थे। घायलों में रोहित मिहिर की हालत गंभीर बताई जा रही है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Baba Baidyanath Dham Road Accident