नई दिल्ली
भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (India International Trade Fair-IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन (Jharkhand Pavilion) में प्रदर्शित रांची स्मार्ट सिटी (Ranchi Smart City) मॉडल के प्रति दर्शकों में खासा उत्साह और दिलचस्पी देखने को मिल रही है। आधुनिक शहरी विकास (Urban Development), अत्याधुनिक तकनीक (Advanced Technology) और भविष्य की योजनाओं को दर्शाता यह मॉडल आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। आधुनिक शहरी नियोजन (Urban Planning), स्मार्ट तकनीक (Smart Technology), हरित क्षेत्र (Green Spaces) और बेहतर नागरिक सुविधाओं (Civic Amenities) पर आधारित यह परियोजना रांची को भविष्य के प्रमुख निवेश (Investment), शिक्षा एवं ज्ञान आधारित उद्योगों (Knowledge-based Industries) के केंद्र के रूप में विकसित करने की झारखंड सरकार (Jharkhand Government) की परिकल्पना को दर्शाती है।

656.3 एकड़ में विकसित की जा रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप
रांची स्मार्ट सिटी के तहत 656.3 एकड़ में ग्रीनफील्ड टाउनशिप विकसित की जा रही है। परियोजना के इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर लगभग 469.96 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। इसमें आधुनिक सड़क नेटवर्क, 24×7 बिजली एवं जलापूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज और भूमिगत यूटिलिटी नेटवर्क जैसी सुविधाएं शामिल हैं। वहीं, लगभग 146.2 करोड़ की लागत से विकसित कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर (C4) के माध्यम से सीसीटीवी सर्विलांस, ट्रैफिक मॉनिटरिंग, ई-चालान और स्मार्ट सुरक्षा प्रणालियों को संचालित किया जा रहा है। शहर के कुल क्षेत्रफल का 37 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन एवं ओपन स्पेस के लिए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 72 भूखंडों की ई-नीलामी के माध्यम से आवासीय, व्यावसायिक और संस्थागत निवेश को बढ़ावा देने की योजना है। 16 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी और उपचारित जल के पुनः उपयोग की व्यवस्था भी सतत शहरी विकास को प्रोत्साहित करेगी।

रांची को विकसित करने की दिशा में किए जा रहे हैं प्रयास
रांची को शिक्षा, कौशल विकास और ज्ञान आधारित उद्योगों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। झारखंड सरकार का लक्ष्य अगले 5 से 10 वर्षों में रांची को पूर्वी भारत के अग्रणी शैक्षणिक एवं कौशल विकास केंद्रों में स्थापित करना है, ताकि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं विकास के नए अवसर सृजित हों और शिक्षा तथा रोजगार के लिए युवाओं के पलायन को कम किया जा सके। IITF-2026 में प्रदर्शित रांची स्मार्ट सिटी मॉडल आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी नवाचार, निवेश और हरित विकास के जरिए झारखंड के भविष्य की नई तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है।
.jpeg)