logo

DGP की सभी जिलों के एसपी और रेंज डीआईजी के साथ बैठक जारी, क्राइम कंट्रोल पर होगी चर्चा

DIG_meeting.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में इन दिनों अपराधी का मनोबल काफी बुलंद हो गया है। आए दिन दिनदहाड़े लोगों को हमला किया जा रहा है। इसी के देखते हुए पुलिस मुख्यालय में आज डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठी चल रही है। इस बैठक में राज्य में हो रही अपराधिक घटनाओं और क्राइम कंट्रोल को लेकर सभी जिलों के एसपी और रेंज डीआईजी से बात करेंगे। बैठक में क्राइम कंट्रोल को लेकर जिन बिंदुओं पर अधिकारियों को टास्क दिया गया था। उसका अनुपालन कितना किया जा रहा है इसकी समीक्षा भी डीजीपी करेंगे। इसके साथ ही इस बैठक में भविष्य में अपराधियों पर कार्रवाई के तरीकों की योजना भी तैयार की जाएगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N