द फॉलोअप डेस्क
बुधवार को स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक बड़े सरकारी अस्पताल, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगने से कम से कम 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार सुबह करीब 7 बजे लगी आग में 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। अन्य मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि आग अस्पताल के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में खराबी के कारण लगी थी। हालांकि, मौतों की तत्काल कोई आधिकारिक पुष्टि खबर लिखे जाने तक नहीं हुई थी।

क्या कहा PIMS की प्रवक्ता डॉ. अनीज़ा जलील
जियो टीवी ने बताया कि आग लगने के समय वार्ड में 16 नवजात बच्चे थे और एक को बचा लिया गया। ब्रॉडकास्टर ने कहा कि आग बुझाने के बाद "कूलिंग ऑपरेशन" चल रहा था। PIMS की प्रवक्ता डॉ. अनीज़ा जलील ने 'डॉन' अखबार को बताया कि जिस वार्ड में आग लगी, वहां 15 बच्चे थे। उन्होंने कहा, "हो सकता है कि रात के दौरान कुछ बच्चों को छुट्टी दे दी गई हो, इसलिए [मृतकों की] सही संख्या अभी नहीं बताई जा सकती।" घटना के कारण के बारे में पूछे जाने पर जलील ने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी मालूम होती है। उन्होंने कहा कि आग बुझा दी गई थी लेकिन कूलिंग प्रक्रिया में कुछ समय लगेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने अधिकारियों को इस्लामाबाद अस्पताल में लगी आग की तत्काल जांच करने का निर्देश दिया।
.jpeg)
हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo