logo

मेक्सिको नौसेना का विमान क्रैश, 5 की मौत; बीमार बच्चे को लेकर जा रहा था अस्पताल

plane_crash1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अमेरिका के गैलवेस्टन के पास मेक्सिको नौसेना का एक विमान भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि यह विमान एक बीमार युवक को आपातकालीन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर क्रैश कर गया।
मिली जानकारी के मुताबिक विमान में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें मेक्सिको नौसेना के 4 अधिकारी और एक बच्चे समेत 4 नागरिक भी शामिल थे। दुर्घटना के बाद से बाकी बचे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि लापता लोगों को ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं हादसे के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में खराब मौसम को एक बड़ी वजह माना जा रहा है। जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि क्या कोई तकनीकी खराबी थी या फिर विजिबिलिटी कम होने की वजह से यह हादसा हुआ है।
 

Tags - international news international news plane crash mexico plane crash america news mexico news