logo

वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के 2 भूकंप, राजधानी काराकस तबाह; 10,000 लोगों के मौत की आशंका

venezuela.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

वेनेजुएला में 1 मिनट के अंतराल पर आए 2 शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। भूकंप से 10,000-1,00,000 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) की आधिकारिक रिपोर्ट  के मुताबिक, गुरुवार देर रात को सेंट्रल वेनेजुएला में 7.1 और उत्तरी वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। रिपोर्ट के मुताबिक रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता के भूकंप का केंद्र मोंटाल्बान के उत्तर-पश्चिमी इलाके में था। भूकंप की तीव्रता बहुत ज्यादा होने के कारण, वेनेजुएला के एक बड़े हिस्से में तेज झटके महसूस किए गए।

इस दक्षिण अमेरिकी देश नागरिक सुरक्षा सिस्टम में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक उत्तरी वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद वेनेजुएला की राजधानी काराकस में इमारतों को भारी नुकसान हुआ है। 

 

गृहमंत्री की लोगों से घर खाली करने की अपील
गौरतलब है कि जिस वक्त भूकंप आया, वेनेजुएला में राष्ट्रीय अवकाश मनाया जा रहा था, इसलिए आशंका है कि बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में मौजूद रहेंगे होंगे। इस वजह से व्यापक पैमाने पर जनहानि की आशंका है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक 10,000 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। भूकंप से राजधानी काराकस समेत कई अन्य इलाकों  में इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई बहुमंजिला बिल्डिंग जमींदोज हो गई है। काराकस एयरपोर्ट पर छत का बड़ा हिस्सा ढह गया और लोग भागते नजर आए। अफरा-तफरी के बीच एयरपोर्ट के टर्मिनल में धूल का गुब्बार नजर आया।

गृहमंत्री डियोसदादो काबेलो ने लोगों से तुरंत अपना घर खाली करने की अपील जारी की है। सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े दर्जनों वीडियो वायरल हैं जिनमें ढह चुकी इमारतें, अफरा-तफरी और बदहवासी देखी जा सकती है।

भूकंप की तीव्रता 7 से ज्यादा होने की आशंका 
वेनेजुएला के गृहमंत्री ने सरकारी टेलीविजन को बताया कि देश के कई राज्य भूकंप से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने वीटीवी से बातचीत में  कहा कि सभी संकेत बताते हैं कि भूकंप की तीव्रता 7 से ज्यादा था। उन्होंने जानकारी दी है कि भूकंप के झटके राजधानी काराकास के अलावा त्रूजिलो, याराकुई, काराबोबो, अरागुआ, मिरांडा और ला-गुआइरा तक महसूस किए गए। उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि राजधानी काराकास में पालोस ग्रांदेस और अल्तामीरा इलाके सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। भूकंप के झटके कोलंबिया की राजधानी बोगोटा तक महसूस किए गए। चूंकि, वेनेजुएला का तकरीबन सभी हिस्सा भूकंप से प्रभावित है, इसलिए अभी नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। 

जापान और भारत में भी भूकंप के झटके महसूस हुए
इस बीच जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में भूकंप आया। रिक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 आंकी गई है। जापान में भी इसी बीच 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल जनहानि की खबर नहीं है। परमाणु रियेक्टर को भी नुकसान नहीं पहुंचा है। सुनामी की आशंका नहीं है। पहले अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की थी, लेकिन इससे वापस लिया गया है। 


 

Tags - Venezuela EarthquakeEarthquake in VenezuelaVenezuela NewsKarakasSouth America