द फॉलोअप डेस्क
बनावटी बारिश की कोशिश में दुबई में प्रलय जैसा माहौल है। मॉल्स में पानी भर गया है। सड़कें पानी में डूब गयी हैं औऱ कई गगनचुंबी इमारतों की छत से पानी रिसने लगा है। बता दें कि दुबई में सिर्फ 24 घंटे के अंदर 142 मिलीमीटर बारिश हुई है। यहां आमतौर पर एक साल में 94.7 मिलियन बारिश होती है। जानकारों की मानें तो शहर में कुछ ही घंटों में इतनी बारिश हो गयी, जितनी करीब डेढ़ साल में हुई या होनी चाहिये। ऐसा कृत्रिम बारिश की गलत कोशिश के कारण हुआ है, जिसका खमियाजा भुगतने पर जनता मजबूर हो गयी है।
कहां हुई गलती
बेमौसम की इस तबाही वाली बनावटी बारिश के बारे में वैज्ञानिकों ने कहा है कि आकाश में सोमवार और मंगलवार को क्लाउड सीडिंग की गयी थी। बता दें कि क्लाउड सीडिंग वह तकनीक है, जिसके जरिए बनावटी बादल तैयार किये जाते हैं और बारिश कराई जाती है। लेकिन यह पूरी योजना तब फेल हो गयी जब क्लाउड सीडिंग के दौरान बादल ही फट गया। जानकारों ने कहा है कि इतनी बारिश महज कुछ घंटों में हो गई, जो डेढ़ साल में हुआ करती थी। इसका असर हुआ कि एय़रपोर्ट भी डूब गया है औऱ शहर का मेट्रो सिस्टम भी काम नहीं कर रहा है।
ऐसा हो गया नजारा
मिल रही खबरों और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रेगिस्तान के शहर के नाम से मशहूर दुबई में फिलहाल बाढ़ जैसा नजारा है। शहर के मशहूर शॉपिंग मॉल्स में पानी भर गया है। गैराज में कारें तैर रहीं हैं और सड़कें तालाब बन गयी हैं। मिली खबर के मुताबिक एयरपोर्ट भी बाढ़ में डूब गया है और हवाई पट्टी ही नहीं दिखाई दे रही है। दुबई का ड्राइवरलेस मेट्रो सिस्टम भी ठहर गया है। लोग आश्रय के लिए नये ठिकाने ढूंढते नजर आ रहे हैं।
हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -