logo

BRICS बाजार में लगी प्रदर्शनी का मुआयना कराने में ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा का साथ दी अन्नपूर्णा देवी

BRICS बाजार में लगी प्रदर्शनी का मुआयना कराने में ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा का साथ दी अन्नपूर्णा देवी

द फॉलोअप, रांची
BRICS सम्मेलन में पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उनकी बेटी जहरा पेजेश्कियान भी अपने पति हसन मजीदी के साथ आयी है। आज जहरा  नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय एवं हस्तकला अकादमी पहुंचीं। यहां उन्होंने BRICS बाजार का दौरा किया और सदस्य एवं सहयोगी देशों की कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा। भारत में ईरानी दूतावास ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के माध्यम से इस दौरे की जानकारी साझा की। जारी वीडियो और तस्वीरों में जहरा पेजेश्कियान विभिन्न देशों के टेक्सटाइल और हस्तशिल्प उत्पादों को देखती नजर आईं। उन्होंने भारतीय प्रतिनिधियों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी जहरा पेजेश्कियान का स्वागत किया। उन्होंने BRICS बाजार में उनका स्वागत किया और उन्हें प्रदर्शनी का भ्रमण कराया। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि इस दौरान उन्हें BRICS देशों की समृद्ध कला, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जहरा को परिचित कराने का अवसर मिला। राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय एवं हस्तकला अकादमी में आयोजित BRICS बाजार 10 से 15 सितंबर तक चलेगा। इस आयोजन में BRICS के सदस्य और सहयोगी देशों की पारंपरिक कला और शिल्पकारी को प्रदर्शित किया जा रहा है।


 

Tags - BRICS exhibition Iranian President daughter Zahra Annapurna Devi