द फॉलोअप डेस्क:
ब्राजील के साओ पाउलो में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी रस्सी बांधना भूल गए, जिसकी वजह से 20 साल की एक युवती की मौत हो गई। मृतका का नाम विक्टोरिया था। गौरतलब है कि एडवेंचर कंपनी के कर्मचारियों ने उसे लगभग 40 मीटर ऊंचे पुल से बिना सेफ्टी रोप (सुरक्षा रस्सी) के नीचे फेंक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, और इस घटना ने फिर से एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के दौरान कंपनियों द्वारा बरती जा रही जरूरी जीवनरक्षक सुरक्षा मानकों के पालन पर सवालिया निशान लगा दिया है।
HORRIFIC FOOTAGE: A 21-year-old woman was pushed off a 40-meter bridge in Limeira, Brazil by bungee jump workers who failed to attach her safety rope. She died from the fall. pic.twitter.com/KdZ51iZ2ab
— Open Source Intel (@Osint613) June 13, 2026
सोशल मीडिया में वायरल है वीडियो
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा है कि यहां सबसे बड़ी जिम्मेदारी निश्चित रूप से उन कर्मचारियों की थी, जिनका काम सुरक्षा करना था, लेकिन हैरानी की बात है कि जंप से पहले न तो स्टाफ और ना ही वहां मौजूद लोगों ने ध्यान दिया। यहां तक कि खुद विक्टोरिया को भी पता नहीं चला कि उसके पैरों में सुरक्षा के लिए रस्सी नहीं बंधी है। यह पूरा घटनाक्रम बताता है कि यहां केवल एक नहीं, बल्कि कई स्तरों पर चूक हुई है जिसकी वजह से यह दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है।
बताया जाता है कि इस केस में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।