द फॉलोअप डेस्क
टेंडर हार्ट स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र रौनक राज महतो ने एशियन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। कक्षा 11वीं में अध्ययनरत रौनक की यह उपलब्धि न केवल टेंडर हार्ट स्कूल, बल्कि सम्पूर्ण राज्य के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है।.jpeg)
रौनक राज महतो ने अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर कठोर परिश्रम के बल पर देशभर के हज़ारों श्रेष्ठ निशानेबाज़ों को पीछे छोड़ते हुए भारतीय टीम में स्थान प्राप्त किया है।इससे पूर्व भी वे अनेक राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक अर्जित कर अपनी उत्कृष्ट क्षमता का परिचय दे चुके हैं। उनका यह चयन भारतीय खेल जगत में उभरती हुई एक सशक्त और संभावना शील प्रतिभा का स्पष्ट प्रमाण है।.jpg)
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर टेंडर हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि रौनक की सफलता वर्षों की साधना, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि टेंडर हार्ट स्कूल रौनक की इस प्रेरणादायक यात्रा में सदैव एक मजबूत आधार बनकर उनके साथ खड़ा रहा है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में रौनक ओलंपिक खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं राष्ट्र का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या उषा किरण झा, निदेशक जे. मोहन्ती, उप-प्राचार्या शिवांगी शुक्ला सहित समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं ने रौनक को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।