द फॉलोअप डेस्क:
Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट बेस्ड रीऐलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को आखिरकार अपना विनर मिल गया है। रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को शो का ग्रैंड फिनाले (Grand Finale) हुआ, जिसमें टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फिनाले में अविनाश का मुकाबला ऋत्विक धनजानी और ओरहान अवत्रामानी उर्फ ओरी से हुआ। आखिरी मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन के दम पर अविनाश ने दोनों को पीछे छोड़ दिया।
एनर्टैन्मन्ट की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
यह भी पढ़ें: Entertainment News : देश में पहले जैसी शांति नहीं! संजय दत्त ने ‘मुन्ना भाई’ अंदाज में कही ये बात
जीत के बाद भावुक हुए अविनाश मिश्रा
विनर के तौर पर नाम घोषित होते ही अविनाश मिश्रा काफी भावुक नजर आए। रोहित शेट्टी ने जब उन्हें विजेता घोषित किया तो एक्टर की आंखों में आंसू आ गए। पूरे सीजन में अविनाश का प्रदर्शन लगातार मजबूत रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने सीजन में किसी भी स्टंट को बीच में नहीं छोड़ा और स्विफ्ट इम्युनिटी जैकेट भी अपने नाम की थी। यही निरंतरता उन्हें फिनाले तक पहुंचाने में अहम रही।‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जीतने के बाद अविनाश मिश्रा को सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि 20 लाख रुपये की प्राइज मनी, एक कार और यूरोप ट्रिप भी मिली। वहीं, ऋत्विक धनजानी फर्स्ट रनर-अप और ओरी सेकेंड रनर-अप रहे। इस जीत के साथ अविनाश ने रियलिटी टीवी में अपनी एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है।
.jpeg)
डीजे से टीवी एक्टर और फिर बने ‘खतरों के खिलाड़ी’
अविनाश मिश्रा का टीवी इंडस्ट्री तक पहुंचने का सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। एक्टिंग में कदम रखने से पहले वह डीजे के तौर पर काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा और ‘सेठजी’ से पहचान बनाई। आगे चलकर वह **‘इश्कबाज’, ‘मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव’, ‘ये तेरी गलियां’ और ‘नाथ-जेवर या जंजीर’ जैसे शोज में नजर आए। इसके बाद साल 2024 में अविनाश ‘बिग बॉस 18’ का हिस्सा बने और शो में चौथे स्थान तक पहुंचे। ‘बिग बॉस’ के बाद उन्होंने रोहित शेट्टी के स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने लगातार चुनौतीपूर्ण टास्क पूरे किए और आखिरकार सीजन के विजेता बनकर सामने आए। इस तरह टीवी इंडस्ट्री में करीब एक दशक के सफर के बाद अविनाश मिश्रा ने एक बड़ी रियलिटी शो ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।
यह भी पढ़ें: ‘नई नवेली’ के प्रमोशन को पटना पहुंचीं यामी गौतम, पटन देवी और गुरुद्वारे में टेका मत्था