logo

‘नई नवेली’ के प्रमोशन को पटना पहुंचीं यामी गौतम, पटन देवी और गुरुद्वारे में टेका मत्था

‘नई नवेली’ के प्रमोशन को पटना पहुंचीं यामी गौतम, पटन देवी और गुरुद्वारे में टेका मत्था

द फॉलोअप डेस्क:

Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता यामी गौतम (Yami Gautam) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नई नवेली’ (Nai Naveli) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में यामी गौतम पटना (Patna) पहुंचीं। यहां उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के साथ-साथ धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया और अपने फैंस से भी मुलाकात की। पटना में आयोजित जागरण फिल्म उत्सव (Jagran Film Festival) के दौरान भी यामी ने अपनी फिल्म और अभिनय से जुड़े कई अनुभव साझा किए।

एनर्टैन्मन्ट की ताजा खबरों के क्लिक करें

 

 

 

यह भी पढ़ें: Prem Keetanu Screening : सलमान खान का फैन ने पकड़ा हाथ, सिक्योरिटी ने तुरंत संभाला मामला

मां बड़ी पटन देवी के दरबार में पहुंचीं यामी

पटना पहुंचने के बाद यामी गौतम ने मां बड़ी पटन देवी के मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान वह पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारे में भी मत्था टेका। यामी का यह सादगी भरा अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आया। धार्मिक स्थलों पर पहुंचने के दौरान वह पूरी तरह शांत और भक्ति भाव में नजर आईं। इसके बाद यामी गौतम पीएंडएम मॉल पहुंचीं, जहां उन्होंने फैंस से मुलाकात की। जागरण फिल्म उत्सव के दौरान अभिनेत्री ने अपनी फिल्मी यात्रा और आने वाली फिल्म ‘नई नवेली’को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने सिनेमा में महिलाओं के बदलते किरदारों और मजबूत महिला पात्रों की जरूरत पर अपने विचार साझा किए।

‘नई नवेली’ में मोहिनी बनी हैं यामी गौतम

‘नई नवेली’ में यामी गौतम मोहिनी नाम की नई बहू का किरदार निभा रही हैं। कहानी मेरठ के एक परिवार से शुरू होती है, जहां मोहिनी की एंट्री के बाद घर का माहौल बदलने लगता है। शुरुआत में वह एक सलीकेदार और समझदार बहू के तौर पर नजर आती है, लेकिन धीरे-धीरे उसके आसपास रहस्य गहराने लगते हैं। परिवार में यह सवाल उठने लगता है कि आखिर मोहिनी की असलियत क्या है और क्या वह वास्तव में वैसी ही है जैसी दिखाई देती है।

कॉमेडी, फैंटेसी और रहस्य का दिखेगा मेल

फिल्म के ट्रेलर में पारिवारिक रिश्तों, कॉमेडी, फैंटेसी और रहस्य का मिश्रण देखने को मिलता है। कहानी में मोहिनी के किरदार को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच शक और सवाल बढ़ते जाते हैं। हालिया रिपोर्टों के मुताबिक फिल्म में यामी पहली बार एक ऐसे किरदार में नजर आ रही हैं, जिसके बारे में परिवार को डायन होने का शक होता है।‘नई नवेली’ में यामी गौतम के साथ आदिनाथ कोठारे, सुनीता राजवार और मीता वशिष्ठ समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म के निर्माता आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा हैं। संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।

16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

यामी गौतम की ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को दशहरा के आसपास रिलीज किया जा रहा है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म को फैंटेसी और हॉरर-कॉमेडी के साथ फैमिली एंटरटेनर के तौर पर पेश किया गया है। पटना में यामी गौतम की मौजूदगी ने फिल्म के प्रमोशन को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी जरूर बढ़ाई है। अब 16 अक्टूबर को फिल्म रिलीज होने के बाद यह देखना होगा कि मोहिनी का रहस्यमयी किरदार दर्शकों को कितना पसंद आता है।

यह भी पढे: Koffee With Karan Season 9 : : अब नहीं खुलेंगे बॉलीवुड के राज! ‘कॉफी विद करण’ का आखिरी सीजन 14 अक्टूबर से, करण जौहर ने किया ऐलान

Tags - Bollywood NewsYami Gautam Yami Gautam Patna Visit Nai Naveli Movie Nai Naveli Film