द फॉलोअप डेस्क:
बिग बॉस 20 के घर में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। हालिया एपिसोड के बाद भी काजी तौकीर, उदिति सिंह, अमन और यंग डीएसए को लेकर X पर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने कंटेस्टेंट्स की बॉन्डिंग पर मजे लिए, तो किसी ने उनके व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई। एपिसोड में रात के समय काजी तौकीर और उदिति सिंह के बीच हुई बातचीत ने खासा ध्यान खींचा।
Them n there never ending night conversation. ????
— Siya (@Coffeeiology6) September 22, 2026
Uditi teasing Qazi “you didn't save me from nomination.”
Qazi in his qaziness “tum 7th grade Ki ladki lag rahi Ho”
Well, they're losing there weight n mind.????#QaziTouqeer • #BiggBoss20 • #BB20 pic.twitter.com/oZ9auoxWw4
.jpeg)
उदिति ने काजी को छेड़ा
उदिति ने काजी को नॉमिनेशन के दौरान उन्हें बचाने की कोशिश नहीं करने को लेकर छेड़ा। इस पर काजी ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि उदिति सातवीं क्लास की लड़की जैसी लग रही हैं। दोनों की इस बातचीत पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए। कुछ दर्शकों ने इसे दोनों के बीच बन रही बॉन्डिंग और नए समीकरण के तौर पर भी देखा। वहीं, अमन के गुस्से को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स काफी नाराज नजर आए। एक यूजर ने उन्हें ‘rage-baiter’ बताते हुए बिग बॉस से बाहर करने की मांग की। यंग डीएसए को लेकर भी सोशल मीडिया पर सवाल उठे। एक यूजर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री और सलमान खान को लेकर उनकी कथित नाराजगी का दावा किया, साथ ही उनकी आवाज को लेकर सवाल उठाया।

Wtfff amannn ????
— Aaryan . Kelvinn???? (@Kig__x76331) September 21, 2026
Never seen a bigger rage-baiter than Aman ????, Kanika
Bigg Boss 20 se iss ko nikalo
Qazi Touqeer ,Scout #QaziTouqeer #AmanGandhi #BiggBoss20 #YungDSA #BB20 pic.twitter.com/cLNeaFryqj
काजी, उदिति और अमन ने शो की ऑनलाइन चर्चा बढाई
कुछ यूजर्स ने यह भी दावा किया कि यंग डीएसए, एमसी स्टैन की एक्टिंग कर रहे हैं। बिग बॉस 20 में गल्लू और कनिका के समीकरण को लेकर पहले से ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं होती रही हैं। अब काजी-उदिति की बातचीत और अमन के व्यवहार ने शो की ऑनलाइन चर्चा को और बढ़ा दिया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स की बॉन्डिंग को लेकर लगाई जा रही अटकलों और उनके वास्तविक रिश्तों के बीच अंतर करना जरूरी है।
यह भी पढें: सुशांत सिंह राजपूत के भाई का दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबूत रखने वाले थे एक्टर, उससे पहले हो गई हत्या