कैमूर/बिहार
कैमूर जिले में शुक्रवार सुबह उपला उतारने के क्रम में सीढ़ी से फिसलकर गिरने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना भभुआ अनुमंडल के रामपुर प्रखंड के झाली गांव का है।

चापाकल पर गिरने से लगी चोट
मृतिका की पहचान बहादुर राम की पत्नी रीना देवी (38) के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, घर में पटनी से सीढ़ी के सहारे उपला उतार रही थी। इसी दौरान अचानक सीढ़ी के फिसलने के कारण नीचे लगे चापाकल पर गिर पड़ी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में रामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
.jpeg)
परिवार में कोहराम
इधर, अस्पताल पहुंचने के बाद जैसे ही डॉक्टरों ने देखा, महिला को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई।