द फॉलोअप डेस्क
मोतिहारी जिले में शुक्रवार की सुबह एक नेता के हुए मर्डर ने इलाके में सनसनी फैला दी है। दरअसल आज सुबह 6 बजे के करीब VIP नेता कामेश्वर सहनी (50 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार वे सुबह घर के बाहर निकल रहे थे, इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। .jpeg)
इस घटना में घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। यह पूरी वारदात मोतिहारी जिले के दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव की बताई जा रही है। मृतक कामेश्वर सहनी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के रक्सौल संगठन के जिला प्रभारी थे।
स्थानीय लोगों के बताये अनुसार शुक्रवार की सुबह कामेश्वर सहनी अपने घर से शौच के लिए बाहर निकले थे। लौटकर जब वह दरवाजे के पास हाथ धो रहे थे, तभी दो अपराधी बाइक से पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दीं। गोली लगते ही वे गिर और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।.jpg)
घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद छौड़ादानो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं और मौके पर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया है। 
पुलिस के बताये अनुसार, कामेश्वर सहनी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वे स्थानीय स्तर पर सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता थे। वे वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी के करीबी माने जाते थे और उन्हें रक्सौल संगठन जिले प्रभार सौंपा गया था।