द फॉलोअप डेस्क
भागलपुर से सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है, जहां नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक कार ने पैदल चल रहे दो राहगीरों को कुचल दिया। इस भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।.jpeg)
मिली जानकारी के अनुसार भवानीपुर काली मंदिर के पास सुबह करीब 6 बजे एक अनियंत्रित टाटा टियागो कार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि मुस्लिम टोला, लक्ष्मीपुर थाना इस्माईलपुर निवासी मो। शकील अली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। 
खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। स्थानीय पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दिया। फरार टाटा टियागो कार और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।.jpg)
वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के परिजनों में भी मातम छाया हुआ है।