द फॉलोअप डेस्क
बिहार के समस्तीपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक बड़ी घटना सामने आयी है। जहां सड़क के किनारे दो अधजले नवजात शिशु का शव फेंका हुआ मिला है। मिली जानकारी के अनुसार मामला पटोरी नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां अनुमंडलीय अस्पताल के बगल में शव की बरामदगी ने इलाके में हड़कंप मचा कर रख दिया है। 
बताया जा रहा है कि सड़क किनारे कूड़े के ढेर में दो नवजात शव अधजले हालत में मिला। जैसे ही लोगों की नजर शव पर पड़ी, लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। लोगों ने बताया कि देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि नवजात को पहले कूड़े की ढेर में फेंका गया और बाद में पेट्रोल डालकर उसे जला दिया गया।.jpg)
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी तस्वीर यह जाहिर करती है कि इलाके में कुकुरमुत्ता के तरह फैले अवैध नर्सिंग होम का यह खेल है। वहीं वहीं मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले पर कुछ भी कहने से बचती दिख रही है।
हालांकि ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किसी अवैध नर्सिंग होम में अबॉर्शन के बाद नवजात को यहां लाकर फेंक दिया गया। फिर पहचान छुपाने के लिए उसमें आग लगा दी गई।