logo

सुपौल में दो लड़कियों ने मंदिर में आपस में रचाई शादी, चूल्हे के लिए फेरे

शादी_,,.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जब इश्क का परवान चढ़ता है तो वह समाज के सारे बंदिशों को तोड़ कर रख देता है। इसके बाद वह ना ही सरहद देखता है, न ही जेंडर एक ऐसी ही प्रेम कहानी फ़िलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां पहले हुआ प्यार फिर दोस्ती और फिर सात फेरे! दरअसल बिहार के सुपौल जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई, जिसने पुरे इलाके के लोगों को हैरान करके रख दिया है। 
मामला जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र का है। जहां एक मॉल में साथ काम करने वाली दो युवतियों ने समाज की रीतियों से हटकर एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी चुन लिया। इनका प्यार इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुआ। दो साल पहले सोशल मीडिया पर हुई एक छोटी सी बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और फिर दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं।
हैरान करने वाली बात तो यह है कि इस शादी के लिए किसी बड़े मंडप या बैंड-बाजे की जरूरत नहीं पड़ी। बल्कि मंगलवार की देर रात त्रिवेणीगंज मेला ग्राउंड में स्थित एक मंदिर मंडप बना और गैस चूल्हा अग्निकुंड जिसको साक्षी मानकर दोनों ने सात फेरे लिए। इसमें एक युवती दूल्हा बनी और दूसरी दुल्हन। दोनों पिछले दो महीने से किराए के मकान में साथ रह रही थीं, लेकिन जैसे ही शादी का वीडियो वायरल हुआ, इलाके में हड़कंप मच गया। 
मधेपुरा जिले की रहने वाली इन युवतियों का कहना है कि उन्हें लड़कों में कोई दिलचस्पी नहीं है और यह उनका निजी फैसला है। जहाँ कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे समाज की परंपराओं के खिलाफ बता रहे हैं। फिलहाल, सुपौल की यह 'अनोखी शादी' चर्चा का विषय बना हुआ है।
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update supaul news supaul khabar madhepura news madhepura khabar